Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

मध्यप्रदेश : 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 7 साल का मासूम, 18 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर के ग्राम मांडवी के एक 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 7 वर्षीय मासूम तन्मय साहू को बचाने के लिए बोरवेल के नजदीक ही बीते 18 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन की जद्दोजहद लगातार जारी है। इस बीच कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने भी मीडिया से चर्चा कर ऑपरेशन से जुड़ा अपडेट दिया है।

कलेक्टर अमनबीर ने बताया कि, तन्मय वर्तमान में 35 से 40 फीट नीचे फंसा है। उन्होंने बताया कि, शुरू में वर्टिकल लिफ्टिंग (खींचकर निकालने) की कोशिश की गई थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई। इसके चलते रैंप बना कर ही उस तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए दोनों ओर से खुदाई की जा रही है। पथरीली जमीन होने से थोड़ी परेशानी हो रही। हालांकि, ऑपरेशन को सफल बनाने सभी इंतजाम मौके पर कर लिए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *