Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

Delhi MCD में अब केजरीवाल सरकार, बीजेपी आउट, केजरीवाल बोले PM मोदी के सहयोग से विकास करेंगे

  • दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी काबिज थी, साल 2007 के बाद बीजेपी को हार नहीं मिली है

नई दिल्ली : MCD की 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 126 है। AAP ने 134 सीटें जीत ली हैं। भाजपा को 104 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। आप की जीत पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी। पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। हम पीएम मोदी के सहयोग से विकास करेंगे।
सुबह 8 बजे जैसे ही शुरुआती रुझान आए भाजपा और आप में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो घंटे में दोनों दलों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। फिर सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर बढ़त बना ली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *