Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

कई प्रदेशों में अगले 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश का अनुमान

नई दिल्ली : दिल्ली, हिमाचल, पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा। 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई।

दिल्ली, हिमाचल, पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा। 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई।

इससे पहले 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी।

बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान पोशाना नदी पार करते हुए डूब गए। वहीं हिमाचल में 5, जम्मू में 2 और यूपी में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ और एवलांच की चेतावनी दी है।

कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा तीन दिन से रुकी थी। रविवार को पहलगाम रूट पर यह दोबारा शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते 6 हजार अमरनाथ यात्री रामबन में फंस गए थे।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरण, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *