Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

Asia Cup 2023 का शेड्यूल तय! जानें कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

स्पोर्ट्स डेस्क, दैनिक उजाला : एशिया कप 2023 को लंबे समय से पीसीबी और बीसीसीआई के बीच चल रही खींचतान अब खत्‍म होती नजर आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप का शेड्यूल तय हो गया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि 19 जुलाई को शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के पहले चार मैच पाकिस्‍तान में खेले जाएंगे। इसके बाद 9 मुकाबले श्रीलंका की धरती पर खेले जाएंगे। इस बार एशिया कप का आयोजन 31 अगस्‍त से 17 सितंबर तक होगा। भारत की सरजमीं पर अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिहाज से इस टूर्नामेंट को अहम माना जा रहा है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले ग्रुप राउंड में 2 सितंबर को दांबुला में खेला जा सकता है। एशिया कप 2023 में कुल 6 टीम हिस्‍सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीम 3-3 टीमों के 2 ग्रुप में खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष चार टीम सुपर-4 खेलेंगी। भारत और पाकिस्‍तान दोनों सुपर-4 पहुंचती हैं तो दोनों के बीच 10 सितंबर को मैच खेला जा सकता है।

रिपोर्ट की मानें तो एशिया कप 2023 का शेड्यूल 19 जुलाई को जारी किया जा सकता है। यदि भारत और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचते हैं तो 17 सितंबर को फिर दोनों टीम आमने-सामने होंगी। इस तरह 15 दिन में दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *