Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

मुरली श्रीशंकर ने 8.37 मीटर कूद लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

स्पोर्ट्स डेस्क, दैनिक उजाला : भारत के मुरली श्रीशंकर ने शनिवार को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों के लॉन्ग जम्प इवैंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस मेडल के साथ श्रीशंकर ने अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 के सिल्वर मेडलिस्ट श्रीशंकर ने अपनी आखिरी अटेम्प्ट में 8.37 मीटर की छलांग लगाकर मेडल जीता। यह उनके पर्सनल बेस्ट से केवल 0.4 मीटर कम है। जो उन्होंने पिछले साल भुवनेश्वर में हासिल किया था। श्रीशंकर चीनी ताइपे के यू तांग लिन के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 8.40 मीटर की छलांग लगाई। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 8.27 मीटर था और क्वालीफिकेशन अवधि 1 जुलाई से शुरू हुई है।

श्रीशंकर आखिरी अटेम्प्ट में गोल्ड मेडल से चूक गए, लेकिन 8.27 मीटर का मार्क क्रॉस कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर गए। चीन के झांग मिंगकुन ने 8.08 मीटर के साथ ब्रोंज मेडल हासिल किया। पुरुषों के हाई जंप इवैंट में, भारत के अनिल सर्वेश कुशारे ने 2.26 मीटर की ऊंचाई पार कर सिल्वर मेडल जीता। हालांकि, वह 2.28 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ की बराबरी करने में असफल रहे और गोल्ड मेडल की दौड़ से बाहर हो गये।

2022 वर्ल्ड चैम्पियनशिप और 2018 एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल विजेता कोरिया के वू सांग-ह्योक ने 2.28 मीटर की ऊंचाई पार कर गोल्ड मेडल जीता। थाईलैंड के तवान कैओदम ने पोडियम पूरा किया। इस बीच, एक अन्य स्टार भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर, जिनके पास पुरुषों की ऊंची कूद (2.29 मीटर) में राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, 2.15 मीटर कूदने में असफल रहने के बाद सातवें स्थान पर रहे। तेजस्विन ने इस सप्ताह की शुरुआत में बैंकॉक में डेकाथलॉन प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल जीता था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *