Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटा, कई वाहन बह गए

जम्मू : देश की कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन थम सा गया है। महाराष्ट्र और गुजरात में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिलेे में बादल फट गए है।

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में रविवार को बादल फटने चारों तरफ पानी का सेलाब बह रहा है। इसमें कई वाहन बह गए। घरों और पुलों को भी काफी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का तांडव जारी है। शिमला और कुल्लू में बादल फटने से तीन लोग लापता हो गए हैं। शिमला में ही अलग घटना में भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

बाढ़ के चलते खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। साथ कि कुछ रिहायशी मकानों को भी इससे नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी के तेज बहाव में शिमरियाल गांव में एक पुल भी बह गया। अब गांव वालों का संपर्क कट कर रह गया। लोगों को अंदेशा है कि इस बाढ़ में कई मवेशी भी बहे होंगे। हालांकि अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

जम्मू जिले के अखनूर इलाके में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को बचाव अभियान शुरू किया गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के खतरे के मद्देनजर इलाके से 105 लोगों को निकाला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *