नई दिल्ली : मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में अंजू ने भारत में रह रहे अपने पति अरविंद के पास कॉल किया था। इस दौरान उसने अरविंद को बुरा-भला कहा, जिसके बाद दोनों की खूब बहस हुई। अंजू ने अरविंद से कहा- तुम मीडिया में क्या-क्या बकवास कर रहे हो, कुछ भी बके जा रहे हो। अपने बारे में भी बताओ कैसे इंसान हो तुम। तू मीडिया के सामने नाच रहा है। अरविंद कहता है कि तुमने भी तो वहां शादी कर ली, घूम रही है, इस पर अंजू कहती है ये मेरी मर्जी है, जो चाहूंगी वह करूंगी। मैंने बच्चों के लिए वापस आऊंगी।
अरविंद: मुझसे बात मत कर।
इसके बाद अंजू, अरविंद के लिए गलत शब्दों का उपयोग करती है।
अरविंद: नहीं-नहीं मेरो को नहीं बताना कुछ।
अंजू: अंजू अरविंद को अपशब्द कहती है।
अरविंद: अब नहीं सुननी तेरी बात, अब याद आई है तुझे मेरी, नहीं सुननी, नहीं सुननी तेरी बात।
अंजू: मेरी बात सुन ले, मेरे को कब से छोड़ रखा है, तू अपने बारे में भी तो बता दे, तूने मेरे साथ क्या किया।
अरविंद: हां वो तो ठीक है।
अंजू: ज्यादा मीडिया वालों के कहने में आ रहा है, वो जैसे नचा रहे हैं वैसा नाच रहे हो।
इसके बाद दोनों के बीच नसरुल्ला से सगाई और पाकिस्तान से आई तस्वीरों पर बहस हुई. इस दौरान अंजू ने अरविंद को किसी भी हद से गुजर जाने की धमकी दी तो अरंविद ने भी उसे धमकाया।
अरविंद: ओ हेलो, तू जो पाकिस्तान में जाकर नाच रही है, कूद रही है, वो अच्छा लग रहा है तेरो को, तू घूम ना सगाई कर, तूने तो सगाई भी कर रखी है, तूने झूठा बोला है मेरे से।
अंजू: हां तो सच बोलकर भी क्या मिल गया, मैं झूठ ही बोलूंगी, तू होता कौन है।
अरविंद: तो तू कौन है जो मुझे फोन कर रही है, मत कर, मेरे को फोन मत कर, मर जा, मेरी लिए मर चुकी है।
अंजू: घटिया इंसान, थूकती हूं तेरे ऊपर।
अरविंद: रुक जा तू, कुछ दिनों में नाचेगी तू, तू रहने दे, तेरी छानबीन सब हो जाएगी, तू रुक जा कुछ दिन।
अंजू: मुझे तेरी कोई बकवास नहीं सुननी है, बच्चे मेरे हैं।
अरविंद: बच्चे मेरे हैं, मेरे साथ ही रहेंगे, तेरे साथ कोई नहीं रह रहा।
अंजू: बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती हूं, ये ध्यान रखना, बच्चों के लिए मैं आऊंगी वापस।
अरविंद: बच्चों के लिए आ रही है तू, नहीं आ पाएगी, बच्चे पैदा कर सकती है तू वहां.
अंजू की बातों में कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। उसने न किसी का खौफ है और न किसी तरह का कंफ्यूजन। शायद इसकी वजह उसे पाकिस्तान में मिल रही इंपॉर्टेंस है।

