Breaking
Sun. May 31st, 2026

अखिलेश यादव के करीबी नेता का दावा, डिप्टी सीएम के कारण घोसी हारी बीजेपी

लखनऊ : घोसी के घमासान में सपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 124427 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के दारा सिंह को 81668 वोट मिले। सुधाकर ने दारा सिंह को 42759 वोटों से शिकस्त दी है। यह सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे देने के कारण खाली हुई थी। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा से चुनाव लड़ रहे दारा सिंह ने 22000 वोटों से जीत दर्ज की थी। जीत के बाद सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा है।

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा कि बीजेपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कारण चुनाव हारी है। ब्रजेश पाठक कोई बड़े नेता नहीं हैं। वो पुराने लीडरों के चमचे हैं। उनकी बात का न ही कोई असर है और न ही प्रभाव।

ब्रजेश पाठक के चुनाव में कैंप करने के सवाल पर सपा नेता ने कहा, “दारा सिंह चौहान के दल-बदल से नाराज लोगों को चिढ़ाने वाला काम था ब्रजेश पाठक को घोसी चुनाव में प्रचार के लिए उतारना।”

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था,” ये झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय है। ये दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की हार है। ये नतीजा भाजपा का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला है। ये एक ऐसा चुनाव है, जिसमें जीते तो एक विधायक हैं। पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। इंडिया टीम है और PDA रणनीति। जीत का हमारा ये नया फॉर्मूला सफल साबित हुआ है। घोसी की जनता को धन्यवाद। सुधाकर सिंह को जीत की बधाई।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *