Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

यूपी में पढ़ाई के घंटे होंगे कम, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अब रविवार के साथ 2 शनिवार भी रहेगी छुट्टी

लखनऊ : यूपी में शिक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। दरअसल, बच्चों पर पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए प्रदेश सरकार राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने जा रही है। इसके तहत अब स्कूलों में महीने में शनिवार और रविवार एक साथ 2 दिन का अवकाश रखा जाएगा। सीएम योगी ने संबंध में शिक्षा विभाग को भी जरुरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई शिक्षा नीति के नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों में पढ़ाई कराने के लिए शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके आने के बाद यूपी के सभी स्कूलों में पढ़ाई के घंटे कम हो जाएंगे। इसके साथ ही महीने में रविवार के साथ दो शनिवार की भी छुट्टी मिलेगी।

इस नई शिक्षा नीति के अनुसार, उत्तर प्रदेश के स्कूलों में एक सप्ताह में 29 घंटे की पढ़ाई होगी। इसके साथ ही सभी स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5.30 घंटे पढ़ाई होगी और दो शनिवार को दो से ढाई घंटे ही क्लास लगेगी। यही नहीं महीने में दो शनिवार की छुट्टी रहेगी। ये शनिवार महीने का दूसरा और चौथा शनिवार हो सकता है। इस दौरान स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले आम विषयों की कक्षाओं की समय सीमा को घटा दिया जाएगा। वर्तमान समय में आम विषयों की क्लास 45 मिनट होती है जिसकी समयावधि कम करके 35 मिनट कर दी जाएगी।

वहीं प्रमुख विषयों जैसे गणित, अंग्रेजी, साइंस, हिन्दी, इंग्लिश व्याकरण और हिन्दी व्याकरण की क्लास 40-50 मिनट तक लगेगी। इसके साथ ही साल में दस दिन विभिन्न तारीखों पर बच्चों को बिना स्कूली बैग के बुलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षक उन्हें प्रैक्टिल या मौखिक पढ़ाई कराएंगे और बच्चों के स्कूल के बस्ते से भी मुक्ति मिलेगी। जाहिर है कि पढ़ाई के घंटे कम होने से छात्रों पर पढ़ाई का दबाव कम होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *