Breaking
Sun. Apr 5th, 2026

महज 917 रुपए में करें इन 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, जानें टूर पैकेज की पूरी डिटेल्स

लखनऊ : IRCTC अकसर अलग-अलग टूर पैकेज निकालती रहती है। इसी क्रम में, IRCTC ने एक नया टूर पैकेज लांच किया है, जिसमें आप सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

दरअसल, 9 रात और 10 दिनों का यह टूर पैकेज 17 नवंबर 2023 से 26 नवंबर 2023 तक ऑपरेट किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस टूर पैकेज को आप मात्र 917 रुपए हर महीने की EMI पर बुक कर सकते हैं।

  1. IRCTC उत्तरी क्षेत्र लखनऊ द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के कुल बर्थों की संख्या 767 है। इसमें सेकेंड क्लास AC की कुल 49 सीटें हैं, वहीं 3 AC मे कुल 70 सीटें हैं। अगर बात स्लीपर क्लास की करें तो इसमें कुल 648 सीटें उपलब्ध हैं।
  2. इस यात्रा के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई और ललितपुर से ट्रेन में चढने और उतरने की सुविधा दी गई है।
  3. इस टूर पैकेज में IRCTC की तरफ से यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही AC/Non-AC बसों से स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा।

जानिए कितना होगा किराया

  1. इस टूर पैकेज के लिए स्लीपर क्लास में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर एक व्यक्ति को ₹18950 देने होंगे। वहीं, अगर बच्चों(5-11साल) की बात करें तो पैकेज का दाम ₹ 17850 है। इसमें स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर Non-AC होटलों में ठहरने, Non-AC होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज और Non-AC ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी।
  2. 3AC क्लास में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर एक व्यक्ति को ₹31800 देने होंगे। वहीं, अगर बच्चों(5-11साल) की बात करें तो पैकेज का दाम ₹30500 है। इसमें 3AC क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर AC होटलों में ठहरने, Non-AC होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज और Non-AC ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी।
  3. 2AC क्लास में एक/दो/तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर एक व्यक्ति को ₹42200 देने होंगे। वहीं, अगर बच्चों(5-11साल) की बात करें तो पैकेज का दाम ₹40650 है। इसमें 2AC क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर AC होटलों में ठहरने, AC होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज और AC ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी।

इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए LTC और EMI की सुविधा भी दी गई है। EMI की सुविधा मात्र ₹919 प्रति महीने से शुरू है।

आप इस पैकेज की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com से कर सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *