Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, इन राज्यों में 17 अक्टूबर तक बारिश के आसार

नई दिल्ली : देश के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और शाम के वक्त अब भारत के ज्यादातर हिस्सों में फैन बंद करना पड़ रहा है। देश के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की तेजी से विदाई हो रही है। इस बीच IMD ने बताया कि दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल बनती नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू और इससे सटे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है, इस वजह से इन इलकों के मौसम में भी बदलाव की प्रबल संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 13 से 17 अक्टूबर के बीच गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा 14 से 17 अक्टूबर के बीच पहाड़ी राज्य हिमाचल और उससे सटे पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जबकि 15 से 17 अक्टूबर के बीच बिहार, झारखण्ड, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि 12 अक्टूबर यानी गुरुवार को देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश भी होने आसार हैं। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम के साथ-साथ कुछ जगहों पर तेज हवा और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर और मिजोरम की बात करें तो यहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग UP से मॉनसून के पूरी तरह से चले जाने का ऐलान कर दिया है। चिलचिलाती धूप के कारण यहां दिन में उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम को मौसम सुहावना रहता है लेकिन दिन में लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लेकिन इसी बीच IMD का कहना है कि राज्य में 15 अक्‍टूबर से गुलाबी ठंड का आगाज हो जाएगा। शाम होते ही तापमान धीरे-धीरे नीचे गिरने लगेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed