Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

राहुल गांधी ने बनाया डोसा, सड़क किनारे बैठ लोगों के साथ खाया

नई दिल्ली : चुनावी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज तीसरा दिन है। कांग्रेस यहां जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। अपने चुनावी अभियान के दौरान आज शुक्रवार को राहुल ने तेलंगाना के जगतियाल जिले में सड़क किनारे एक भोजनालय में डोसा बनाया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ‘विजयभेरी यात्रा’ के तहत करीमनगर से जगतियाल के लिए रवाना हुए। इसी दौरान वो रास्ते में नुकापल्ली बस स्टैंड पर रुके और एक भोजनालय में गए, जहां उन्होंने डोसा बना रहे एक व्यक्ति से बातचीत की। फिर उन्होंने उस भोजनालय वाले से डोसा बनाने के बारे में पूछा और फिर डोसा बनाया। राहुल को डोसा बनाते देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। डोसा बनाने के बाद राहुल ने उसने आय और इस काम में आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा।

बता दें कि आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीसरे दिन भी चुनावी राज्य तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कल करीमनगर में रात्रि विश्राम के बाद आज शुक्रवार सुबह को वो जगतियाल के लिए रवाना हुए। शाम को दिल्ली लौटने से राहुल बस यात्रा के हिस्से के रूप में आर्मूर जिले का भी दौरा करेंगे। मालूम हो कि 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होने हैं।

केसीआर पर निशाना

राहुल गांधी ने केसीआर पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे लग रहा है कि केसीआर चुनाव में हारने वाली है……राजा और प्रजा के बीच लड़ाई है। आपने तेलंगाना का सपना देखा था, पहले दूर से लोग आप पर राज करते थे लेकिन आप चाहते थे कि तेलंगाना की जनता तेलंगाना पर राज करे और पता लगा कि आपके मुख्यमंत्री आपसे दूर होते गए। आपने सोचा कि जनता का राज होगा लेकिन सिर्फ एक परिवार का राज तेलंगाना में हुआ है। पूरा का पूरा कंट्रोल एक परिवार के हाथ में है, देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार तेलंगाना में है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *