Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

IND VS BAN : टॉस जीतकर बैटिंग कर रहा बांग्लादेश, टीम इंडिया में उनादकट की 12 साल बाद वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क : मीरपुर दूसरा टेस्ट मैच भारत-बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गंवाए 4 रन बना लिए हैं। नजमुल होसैन शान्तो और जाकिर हसन क्रीज पर हैं।

वहीं भारतीय कप्तान केएल राहुल फिट हैं और खेल रहे हैं। टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले मुकाबले के मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव बाहर किए गए हैं। जबकि जयदेव उनादकट की 12 साल बाद वापसी हुई है। वहीं, बांग्लादेश में मोमिनुल और तस्कीन की वापसी हुई है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), महमूदुल हसन, जाकिर हसन, नजमुल होसैन शान्तो, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद और तस्कीन अहमद।

क्लीन स्वीप के लिए उतरा भारत
शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी है। चट्टोग्राम टेस्ट 188 रन से जीतने के बाद भारत ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। वहीं, बांग्लादेश दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के इरादे से खेल रहा है।

मैच जीतते ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *