Breaking
Sat. May 2nd, 2026

फिर आ रहा चक्रवाती तूफान! कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली : देशभर ठंड ने दस्तक दे दी है। दिवाली बाद अधिकांश राज्यों में सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी इलाकों में सर्दी का इजाफा हो रहा है। इसी बीच चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया और गहरे दबाव में तब्दील हो गया। एक नहीं दो-दो चक्रवाती तूफानों के देश के उत्तरी और पूर्वोत्तर हिस्सों में बढ़ने से कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों से आंध्र प्रदेश तट और उसके आसपास समुद्र में नहीं जाने की अपील की है।

भारतीय मौसम विज्ञान के मुताबिक, गहरा दबाव उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। शनिवार सुबह बांग्लादेश में कुरुपारा और मोंगला के बीच लैंडफॉल होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलेगी। अगले दिन हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो सकती है।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों और ओडिशा के उत्तरी जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने के संभावना है। तूफान के चलते पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में 18 नवंबर तक बारिश होगी।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ, केरल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा नागालैंड और दक्षिणी असम में बारिश चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर के उत्तरी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *