Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आर अश्विन पर दांव लगाएंगे रोहित शर्मा! ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज खाते हैं खौफ

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : World Cup 2023 का फाइनल मुकाबला कल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस वर्ल्‍ड कप में विजय के रथ पर टीम इंडिया की प्‍लेइंग में हार्दिक पांड्या की चोट के बाद दो बदलाव किए गए थे, लेकिन पिछले 6 मैच से भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल समेत सभी मुकाबले जीते हैं, अब वर्ल्‍ड चैंपियन बनने से टीम इंडिया सिर्फ एक जीत दूर है। फाइनल में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच कड़ी टक्‍कर होने की उम्‍मीद है। इसी बीच भारत की प्‍लेइंग इलेवन में एक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान ये संकते मिल जाते हैं कि प्‍लेइंग इलेवन कैसी होगी? ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भारत की प्‍लेइंग इलेवन में ऑफ स्पिनर आर अश्विन को शामिल करने के संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि अश्विन को अभी तक सिर्फ एक मैच में खिलाया गया और वह मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही था। लीग चरण के उस पहले मैच में अश्विन ने दमदार गेंदबाजी की थी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम के ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली और शुभमन गिल नहीं दिखे। ट्रेनिंग सेशन के बाद हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ के बीच पिच के पास काफी बातचीत हुई। इससे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। लेकिन, ये सवाल भी है कि क्या अश्विन को मौका देना ठीक होगा?

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज स्पिन गेंदबाजों को उतनी अच्छी तरह से नहीं खेल पाते हैं। खासतौर पर अश्विन की गेंद उन्‍हें ज्‍यादा परेशान करती हैं। ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज उनका सामना करने से कतराते हैं। उनके खिलाफ डेविड वॉर्नर तो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करना शुरू कर देते हैं। वह कई दफा स्टीव स्मिथ का विकेट ले चुके हैं। वहीं मार्नस लाबुशेन भी उनके सामने बेबस नजर आते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *