Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

विजय के निधन पर जताया शोक

मथुरा : बीते दिन जैंत के समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जैंत निवासी विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके साथ ही बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति कौशल जो कि गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए हाॅस्पीटल भेजा।

रविवार को हुए हादसे की सूचना जैसे ही विजय के साथियों और परिवारीजनों को लगी तो मानो परिवार पर एक दुख का पहाड़ टूड पड़ा। सोमवार को सभी ने विजय के निधन पर शोक जताया। परमपिता परमेश्वर से इस गहन दुख को परिवारीजनों की सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

निधन पर शोक जताने वालों में सतीश गौतम, विनोद गौतम, लाखन सिंह, रामजीत सिंह, रामवीर सिंह, प्रेमराज सिंह, राम प्रसाद, कालीचरन, नाहर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामबाबू, रोहतान सिंह, शिवराम सिंह, महीपाल सिंह, गुलाब सिंह, दुर्गपाल सिंह, विशनचन्द्र, राजपाल सिंह, संजू सिंह, गजेन्द्र सिंह, गंगा सिंह, तेज सिंह आदि साथियों ने गहन दुख प्रकट किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *