Breaking
Mon. May 25th, 2026

अश्लील वीडियो डिलीट करने के बहाने बुलाया, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ : लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से मोहल्ले के ही एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया और ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए।

आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के बहाने पीड़िता को घर बुलाया और अपने दो साथियों संग मिलकर दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर दुबग्गा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल दुबग्गा में रहने वाली एक महिला की जान पहचान मोहल्ले के ही रेहान खान से हुई। वह उसके घर आने जाने लगा। रेहान ने महिला को नौकरी दिलाने की बात कही और 19 जून को बहाने से चारबाग के होटल में ले गया।

रेहान ने नौकरी के नाम पर 38 हजार रुपये ऐंठ लिए और नशीला पदार्थ कोल्डड्रिंक में मिलाकर पिला दिया। महिला के बेहोश हो जाने पर रेहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो के बल पर ब्लैकमेल कर उनसे ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *