Breaking
Tue. Sep 1st, 2026

मोहन यादव होंगे एमपी के नए सीएम:BJP विधायक दल की बैठक में फैसला; उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक

  • नरेंद्र सिंह तोमर होंगे स्पीकर; दो डिप्टी सीएम- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला

भोपाल : मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित ‌BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इनके नाम को मुहर लगी। इससे पहले भाजपा आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाकर सीएम चुनने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम को फाइनल किया गया।

Related Post

One thought on “मोहन यादव होंगे एमपी के नए सीएम:BJP विधायक दल की बैठक में फैसला; उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *