Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

नीलामी खत्म, 72 खिलाड़ियों पर बरसा धन, मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का मिनी ऑक्शन दुबई के कोका कोला एरेना में आयोजित किया गया। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये थे। जिसकी मदद से उन्होंने 72 खिलाड़ियों पीआर बोली लगाई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

मुंबई इंडियंस ने मोहम्मद नबी को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली ने शाई होप और कोलकाता ने एटिंकसन को लिया। आरसीबी ने लॉकी फर्ग्यूसन को 2 करोड़ में और कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुजीब उर रहमान को 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो के लिए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। बल्लेबाज का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। रूसो ने टी20 करियर में 312 मैच में 7933 रन बनाए हैं। आखिरी राउंड शुरू हो गया है। करुण नायर अनसोल्ड रहे। मनीष पांडे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख में खरीदा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *