Breaking
Mon. Jun 29th, 2026

रोहित शर्मा को लेकर सामने आया मुंबई इंडियंस का बड़ा बयान, बताया कप्तानी से क्यों हटाया?

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने पर जहां फैंस को बड़ा झटका लगा वहीं मुंबई इंडियंस ने अब अब इस पर चुप्पी तोड़ी। दरअसल, मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट महेला जयवर्धने मे कहा रि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला कठिन था। जयवर्धने ने सचिन तेंदुलकर के साथ भी ऐसा हो चुकाहै। उन्होंने कहा कि सचिन ने भी युवा खिलाड़ियों के साथ आईपीएल खेला था।

बता दें कि आईपीएल 2024 में अब मुंबई इंडियंस यानी एमआई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले हैं, जो गुजरात टाइटन्स से ट्रेड में आए हैं। रोहित शर्मा ने पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल जिताया है, लेकिन एक ही झटके में उनको कप्तानी से हटा दिया गया।

दूसरी ओर, अब रोहित शर्मा को कप्तान के पद से रिप्लेस करने को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने का बड़ा बयान देते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के लिए यह फैसला भावुक और मुश्किल था। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह भावनात्मक है, कठिन है, लेकिन जो भी लोग मुंबई का हिस्सा रहे हैं, वे जानते हैं कि हम किसी खिलाड़ी के योगदान के हर पल को संजोते हैं और आगे भी योगदान देंगे। एक अच्छी टीम के रूप में, हमारे पास इसे करने का कौशल है। आगे बढ़ने का फोकस इसी पर है। संभवतः हर कोई अपनी नजर में यह सोचेगा कि यह बहुत जल्दबाजी में लिया गया फैसला है, लेकिन यह एक ऐसा निर्णय है जो हमें किसी प्वॉइंट पर लेना ही था।

उन्होंने रोहित शर्मा की टीम में भूमिका को लेकर कहा, अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर टीम में रोहित शर्मा का होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वह बिल्कुल शानदार रहे हैं। मैंने रोहित के साथ बहुत करीब से काम किया है। वह एक शानदार व्यक्ति हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *