Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने ED से कहा- सबूतों की कड़ियां जुड़ नहीं रहीं; आपकी दलीलें सिर्फ अनुमान, सिसोदिया की जमानत पर अब 12 अक्टूबर को सुनवाई

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाले में गुरुवार को दो मामले कोर्ट पहुंचे। पहला मामला सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसाेदिया की जमानत से जुड़ा था। दूसरे मामले में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई।

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 अक्टूबर तय की। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने ED से पूछा- सबूतों की कड़ी एक-दूसरे से नहीं जुड़ रही हैं। आपकी दलीलें अनुमान पर आधारित हैं, जबकि यह सबूतों पर होनी चाहिए।

बेंच ने ED से सवाल किया कि सरकारी गवाह बने कारोबारी दिनेश अरोड़ा के बयान के अलावा सिसोदिया के खिलाफ सबूत कहां हैं। सिसोदिया को अगर पैसे मिले तो किसने दिया और यह उन तक यह कैसे पहुंचा? पैसे देने वाले बहुत सारे लोग हो सकते हैं। जरूरी नहीं कि यह शराब से जुड़ा हो। सबूत कहां है?

वहीं, शराब घोटाले में ही ED ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में AAP सांसद संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगी। एजेंसी ने कहा है कि हमें डिजिटल डेटा निकालना है। संजय को दूसरे लोगों के साथ बिठाकर पूछताछ करनी है। कोर्ट ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। संजय सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *