Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

G20: अमेरिका ने की भारत और पीएम मोदी की तारीफ

  • अमेरिका ने कहा जी20 घोषणा-पत्र पर बातचीत में भारत ने अहम भूमिका निभाई

वाशिंगटन-सार। अमेरिका ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि इंडोनेशिया में हाल ही में संपन्न जी-20 शिखर सम्मेलन के बाली घोषणा पत्र पर बातचीत में भारत ने अहम भूमिका निभाई। अमेरिका ने ‘आज का युग युद्ध का नहीं…’ कहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि भारत ने शिखर सम्मेलन के घोषणा-पत्र पर बातचीत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य प्राथमिकताओं के अलावा हमारे पास एक लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए वर्तमान खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों को दूर करने के लिए एक रास्ता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होकर इंडोनेशिया से लौटे। भारत दिसंबर में जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इसके सभी सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का कहना है कि समूह के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *