Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

BJP की खातिर कपड़े तक फटवाए, लेकिन मिला क्या अरूण नारंग को… पढ़ें

  • वहीं सी.एम. मान ने आप में शामिल होने पर अरुण नारंग का स्वागत किया है

दैनिक उजाला डेस्क, पंजाब : अबोहर से भाजपा के पूर्व विधायक अरुण नारंग ने भाजपा छोड़ आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। दरअसल, सुनिल जाखड़ के भाजपा प्रधान बनने के कारण अरुण नारंग पार्टी से नाराज चल रहे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण नारंग ने कहा कि संदीप जाखड़ हो या सुनील जाखड़ उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। वहीं सी.एम. मान ने आप में शामिल होने पर अरुण नारंग का स्वागत किया है।

बता दें कि मलोट में अरुण नारंग पर किसानों द्वारा कातिलाना हमला हुआ था। पिछले साल भाजपा के खिलाफ कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन चला था, जिसके तहत किसान उग्र हो गए थे। किसानों की भारी भीड़ ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख तक पोतने की कोशिश की थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी करके अरुण नारंग का बचाव किया था। और तो और उसे अर्द्धनग्न हालत में एक दुकान में ले जाकर बंद कर दिया था।

बता दें कि पिछले दिनों सुनील जाखड़ ने भाजपा के पूर्व विधायक अरूण नारंग के निवास पर उनसे मुलाकात की थी। पता चला है कि करीब एक घंटे तक बंद कमरे में दोनों के बीच राजनीति पर गहन चर्चा हुई थी। बैठक के बाद ही दोनों में मनमुटाव दूर होने संबंधी किसी प्रकार के संकेत नजर नहीं आए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *