Breaking
Mon. Mar 9th, 2026

भारत के खिलाफ वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के ठीक बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून 2023 तक इंग्लैंड के लंदन स्थित केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज महा मुकाबले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम से दो-दो हाथ करने उतरेगी। बता दें कि पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हार गई थी। लगातार दूसरी बार डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल के लिए क्‍वालीफाई करने वाली भारतीय टीम इस बार खिताब को अपने नाम करना चाहेगी। इसी बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। इस महा मुकाबले के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम में तीन दिग्‍गजों की वापसी हुई है।

भारत दौरे पर पहले दो टेस्ट खेलने के बाद मां की तबीयत नासाज होने पर स्वदेश लौटे पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बार फिर वापसी हुई है, डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। वहीं टीम का उप कप्तान स्टीव स्मिथ को बनाया गया है।

वहीं, चार साल बाद इंजरी से जूझ रहे मिचेल मार्श की भी टीम में वापसी हुई है तो जोश हेजलवुड भी वापसी करने में कामयाब रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की ये टीम इंग्लैड के खिलाफ एशेज सीरीज भी खेलेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *