Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

प्रयागराज से हरिद्वार तक जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी- चेक करें डिटेल्स

  • मेरठ से हरिद्वार तक के नए प्रोजेक्ट की लंबाई लभगग 130 किमी होगी। इसमें 100 किमी हिस्सा यूपी में और बाकी का 30 किमी हिस्सा उत्तराखंड में होगा

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रयागराज और हरिद्वार के बीच तेज और एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी डेवलप करने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तार देने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। अभी गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ में शुरू होता है और प्रयागराज में खत्म होता है। प्रोजेक्ट के तहत, इसे मेरठ से हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा।

मेरठ से हरिद्वार तक के नए प्रोजेक्ट की लंबाई लभगग 130 किमी होगी। इसमें 100 किमी हिस्सा यूपी में और बाकी का 30 किमी हिस्सा उत्तराखंड में होगा। इस प्रोजेक्ट पर 10,761 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसे राज्य सरकार वहन करेगी। मेरठ से हरिद्वार तक फैसने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई भी 130 किमी बढ़कर 724 किमी हो जाएगी। अभी मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किमी है।

6 लेन का होगा ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए एक अहम फैसले के अनुसार, ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा, जिसे भविष्य में जरूरत पड़ने पर 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10,761 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार की किसी तरह की वित्तीय भागीदारी अपेक्षित या प्रस्तावित नहीं है। 

मेरठ से बिजनौर होते हुए हरिद्वार तक जाएगा एक्सप्रेसवे

कैबिनेट की मंजूरी के बाद डीपीआर तैयार करने और बाकी की जरूरी कार्यवाही की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, उत्तराखंड बॉर्डर से लगे यूपी के बिजनौर जिले से हरिद्वार जाने के लिए फिलहाल प्रमुख रूप से मेरठ-बिजनौर-हरिद्वार नेशनल हाईवे उपलब्ध है। बयान में बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक विस्तार से बिजनौर से हरिद्वार तक आवागमन बेहतर और तेज होगा। 

धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बयान के मुताबिक, प्रस्ताव के तहत प्रयागराज-हरिद्वार के बीच एक्सप्रेसवे कॉरिडोर डेवलप किया जाएगा। बयान में बताया गया है कि गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार तक पहुंचने से प्रयागराज और हरिद्वार के बीच एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे नेटवर्क के माध्यम से तेज और आसान यातायात सुविधा विकसित होगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए दोनों धार्मिक नगरियों के बीच आना-जाना ज्यादा सुविधाजनक होने की उम्मीद है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *