Breaking
Fri. May 15th, 2026

चांदी एक दिन में ₹19,693, सोना ₹3,000 सस्ता:1kg चांदी ₹2.68 लाख, 10g सोना ₹1.58 लाख का हुआ

नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों में आज 15 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 19,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो गुरुवार को 2.87 लाख रुपए पर थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,000 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को यह 1.61 लाख पर था। सोना ऑल टाइम हाई से 106 दिन में 17,962 और चांदी 1,18,433 सस्ती हुई है। 29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹3.86 लाख/किलो थी।

रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना की सभाओं में पीएम ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी।

सोना ऑल टाइम हाई से ₹18 हजार सस्ता हुआ

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख
  • ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख
  • मौजूदा स्थिति: उच्चतम स्तर से सोना ₹18 हजार सस्ता होकर अब 1.58 लाख/10 ग्राम आ चुका है।

चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.48 लाख तक

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख
  • ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख
  • गिरावट का आंकड़ा: पिछले 106 दिन में चांदी ₹1.18 लाख गिरकर ₹2.68 लाख/किलो पर आई।

पीएम ने एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की

प्रधानमंत्री ने कहा ‘एक समय था, जब संकट आने पर देशहित में लोग सोना दान दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है, लेकिन देशहित में हमें यह तय करना होगा कि सालभर तक घर में कोई कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमारी देशभक्ति हमें चुनौती दे रही है और हमें यह स्वीकार करके विदेशी मुद्रा बचानी होगी।’

ऐसा क्यों कहा: पीएम मोदी ने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए ये अपील की। भारत अपने इस्तेमाल का करीब 99% सोना विदेशों से खरीदता है। 2025-26 में सोने का ये इम्पोर्ट बिल करीब 6.4 लाख करोड़ रुपए का था। विदेशों से खरीदे जाने वाले सामान के कुल खर्चे में 9% हिस्सेदारी के साथ सोना दूसरे नंबर पर है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *