• बीजापुर के कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है, हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं

दैनिक उजाला, बीजापुर : बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।  

IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। सोमवार को करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के पार्ट्स 30 फीट दूर पेड़ पर मिले।

वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 माओवादियों को भी मार गिराया था।

नक्सली हमले के बाद के 6 फोटो

अंबेली गांव के पास हुए IED ब्लास्ट के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया।

अंबेली गांव के पास हुए IED ब्लास्ट के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया।

IED ब्लास्ट के बाद जेसीबी मशीन से रेस्क्यू किया गया।

IED ब्लास्ट के बाद जेसीबी मशीन से रेस्क्यू किया गया।

जवानों के वाहन का मलबा घटनास्थल से काफी दूर तक गिरा।

जवानों के वाहन का मलबा घटनास्थल से काफी दूर तक गिरा।

ब्लास्ट के बाद जवानों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले।

ब्लास्ट के बाद जवानों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले।

ब्लास्ट के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी कई फीट ऊपर उछली और नीचे गिरकर मलबे में बदल गई।

ब्लास्ट के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी कई फीट ऊपर उछली और नीचे गिरकर मलबे में बदल गई।

जवानों की मौत के बाद उनके हथियार और अन्य सामान को सुरक्षित रखा गया।

जवानों की मौत के बाद उनके हथियार और अन्य सामान को सुरक्षित रखा गया।

पेड़ पर गाड़ी का टुकड़ा मिला

बीजापुर मुख्यालय से कुटरू गांव करीब 40 किलोमीटर दूर है। यहीं से कुछ दूर अंबेली गांव के पास यह ब्लास्ट हुआ है। मौके पर 10 से 12 फीट का गड्ढा दिखाई दे रहा है। वहीं, स्कॉर्पियों गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। 30 फीट दूर पेड़ पर भी स्कॉर्पियो गाड़ी का एक टुकड़ा लटका दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner