- इंग्लैंड को भारत के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के खिताबी मुकाबले में 100 रन से हार का मुंह देखना पड़ा है
दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को 100 रन से हार का सामना करना पड़ा है। वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्कों की सहायता से 175 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए मैच को एकतरफा भारत के पक्ष में कर दिया। इंग्लैंड की टीम उनसे खौफजदा नजर आ रही थी। इंग्लिश कप्तान थॉमस रेव ने 14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए बताया कि जब वह क्रीज पर थे तो उनकी टीम को समझ नहीं आ रहा था कि कहां गेंदबाजी करें?
खिताबी मुकाबला हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव काफी हताश नजर आए। उन्होंने कहा कि जब ऐसा खिलाड़ी (वैभव सूर्यवंशी) अच्छा खेलने लगता है तो यह हमेशा मुश्किल होता है। उसने हमें पहले भी दिखाया है कि वह क्या कर सकता है। हां, मुझे लगता है कि हम थोड़ा हैरान थे। यह निश्चित रूप से मुश्किल था और एक अच्छी पिच पर जब वह खेलने लगा। हमें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कहां गेंद डालें।
‘हमने रिसर्च की थी’
इंग्लैंड की क्या योजनाएं थीं? इस पर उन्होंने कहा कि हमने रिसर्च की थी। हम बस खिलाड़ियों को रिंग पर रखने वाले थे और जितना हो सके स्टंप्स के ऊपर गेंद डालने वाले थे, अपने चेंज-अप का इस्तेमाल करने वाले थे और यही चीज़ पहले भी भारत के खिलाफ हमारे लिए काम आई थी, लेकिन वैभव ने अच्छा खेला और उसे इसका श्रेय जाता है।
‘हमारे बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा प्रयास किया’
क्या वह गेंदबाजी करने के बाद पिच से ज्यादा उम्मीद कर रहे थे? इस पर रेव ने कहा कि थोड़ा बहुत। बस यही सोच थी कि हमें पता था कि हमें कितना चेज करना है और इससे हमें अपनी गति बनाए रखने में मदद मिलेगी, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा प्रयास किया। कैलेब की अविश्वसनीय पारी और डॉक्स ने भी कुछ रन बनाए। हां, यह सच में मानसिकता का सबूत है कि बाहर जाकर उसे चेज़ करने की कोशिश की।
दुर्भाग्य से हम जीत नहीं पाए’
ब्रेक के दौरान क्या बात हुई? इस पर उन्होंने कहा कि हम सच में बहुत उत्साहित थे। हम बाहर जाकर अपने शॉट्स खेल सकते थे। दुर्भाग्य से हम जीत नहीं पाए, लेकिन हमने अच्छा प्रयास किया और हां, हम सभी ने बहुत अच्छा संघर्ष किया।

