Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

राहुल द्रविड़ का एक बड़ा सपना हुआ पूरा, बेटे समित की भारतीय अंडर-19 टीम में हुई एंट्री

  • बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और 4 दिवसीय मैच के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का एक बड़ा सपना आज पूरा हो गया। उनके बेटे समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और 4 दिवसीय मैच के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर समित द्रविड़ को भारतीय अंडर-19 टीम में पहली बार जगह मिली है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर और अक्टूबर में मल्टी-फॉर्मेट घरेलू सीरीज खेलते नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अमान को 50 ओवर टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के सोहम पटवर्धन चार दिन के मैचों के कप्तान होंगे। 

बता दें कि राहुल द्रविड़ के बेटे समित फिलहाल कर्नाटक के महाराज टी20 ट्रॉफी मैसूरू वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं। समित द्रविड़ ने 114 के स्ट्राइक रेट से इस सीजन में 82 रन बनाए हैं, हालांकि उन्हें अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी को दिखाने का मौका नहीं मिला है। अब मैसूरु वॉरियर्स को सेमीफाइनल मैच खेलना है। 

इंडिया अंडर-19 टीम का शेड्यूल

इंडिया अंडर-19 टीम पुडुचेरी में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 21, 23 और 26 सितंबर को तीन 50 ओवर मैच खेलेगी। इसके बाद टीम चार दिवसीय दो मैचों के लिए चेन्नई रवाना होगी, जहां पर 30 सितंबर और सात अक्टूबर को मैच शुरू होंगे।

50-ओवर मैचों के लिए भारतीय अंडर-19 दल

मोहम्मद अमान (कप्तान), रूद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल परख, कार्तिकेय केपी, किरण चोरमाले, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, समित द्रविड़, युधजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित रजावत, मोहम्मद इनान।

चार-दिवसीय मैचों के लिए भारतीय अंडर-19 दल

सोहम पटवर्धन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नित्या पांडे, विहान मल्होत्रा, कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद इनान।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *