नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि धमाके के साथ कार धू-धू कर जलने लगी। यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। बताया जाता है कि ब्लास्ट की वजह वहां खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। एसएफएल की टीम और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि सोमवार शाम 6.52 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती में कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जल गईं।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की और जानकारी ली।

घटना…

फॉरेंन्सिक टीम ब्लास्ट साइट पर पहुंची, पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया।

दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया।

धमाके में कई कारों को नुकसान पहुंचा।

धमाके में कई कारों को नुकसान पहुंचा।

गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बात की

गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बात की। शाह इस समय चुनाव प्रचार के लिए आज बिहार में थे।

धमाके से आसपास की दुकानों के शीशे टूटे

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *