Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

देवरिया हत्याकांड: लेखपाल और कानूनगों के स्तर पर खामियां, प्रेमचंद यादव के दबाव में रहते थे राजस्वकर्मी !

देवरिया : रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर के लेड़हा टोला के सत्य प्रकाश दूबे ने 7 फरवरी 2023 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। जिसमें कहा गया है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव दबंग किस्म के व्य‌क्ति हैं। उसके खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं। उसने मानस इंटर कॉलेज, खलिहान, नवीन परती और वन विभाग की जमीन पर कब्जा किया है। दो मंजिला मकान बना रखा है। बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राजस्वकर्मी प्रेमचंद यादव के प्रभाव में रहते हैं। शिकायत करने पर उन्हे जान-माल की घुड़की दी जाती है। इसमें उन्होंने अपने व परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी थी। 4 मार्च को तहसील प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट लगाकर सत्य प्रकश दूबे के शिकायत का निस्तारण कर दिया। इसमें कहा कि मौके पर राजस्व कर्मी गये थे, संबंधित गाटों का निरीक्षण करने पर चारो तरफ गेहूं की फसल खड़ी मिली। जिसके चलते सीमांकन के लिए सरहदी पत्थरों से जरीब को चलाना संभव नहीं हैं।

फतेहपुर में मामले में राजस्व विभाग की मनमानी भी सामने आई है। हल्के की लेखपाल राजनंदनी यादव थी। वह 8 आठ महीना पहले मेटरनिटी लीव पर चली गयी। अफसरों ने फतेहपुर क्षेत्र का चार्ज किसी अन्य लेखपाल को देने की बजाय राजनंदिनी के लेखपाल पति अखिलेश यादव को दे दिया। इससे सवाल उठता है कि आखिर तहसील के अफसरों ने पत्नी के हल्के का चार्ज उसके पति को ही क्यों दिया।

देवरिया के डीएम अखण्ड प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि मामले की हर स्तर से जांच की जा रही है। जिस किसी भी स्तर पर भी लापरवाही मिलेगी उसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को चिन्हित करते हुए कार्रवाई किया जाएगा। अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *