Breaking
Tue. Jun 16th, 2026

NEET एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर सरकार की लगाम, 22 जून तक नहीं कर सकेंगे एक्सेस

  • NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा होने जा रहा है और इसके संबंध में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक लगा दी है

दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : आपको यह तो पता ही होगा कि 3 मई 2026 को NEET-UG की परीक्षा हुई थी जो लीक हो जाने के कारण रद्द कर दी गई। अब देश में फिर से NEET-UG 2026 की परीक्षा कराई जा रही है और इसके लिए तारीख 21 जून तय हुई है। यानी 21 जून को फिर से NEET की परीक्षा होगी और इस बार पेपर लीक न हो, इसके लिए सरकार कड़ी तैयारी कर रही है। इसी संबंध में एक बड़ा फैसला भी लिया है। आपको बता दें कि सरकार ने टेलीग्राम पर रोक लगा दी है। यह रोक अस्थाई है। अब लोग टेलीग्राम को 22 जून तक नहीं चला पाएंगे। इसका मतलब NEET की दोबारा परीक्षा होने तक NEET को लोग एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

NTA के प्रेस रिलीज में क्या लिखा है?

सरकार ने टेलीग्राम पर कुछ दिनों की रोक लगा दी है और यह रोक NEET की परीक्षा के बाद खत्म होने वाली है। इसका मतलब यह है कि 22 जून तक लोग टेलीग्राम को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसके संबंध में NTA ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है। उस प्रेस रिलीज में लिखा है, ‘राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के संबंध में आज जारी किए गए निर्देशों का स्वागत करती है। NTA की सिफारिशों पर जारी किए गए ये निर्देश तय समय के हिसाब से हैं। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 के सेक्शन 69A के तहत एक निर्देश, जो 22 जून 2026 को खत्म होने वाले एक तय और सीमित समय के लिए भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस पर रोक लगाता है, जिसमें NEET (UG) 2026 के दोबारा एग्जाम का दिन और उसके तुरंत बाद की घटनाएं शामिल हैं।’

उसी प्रेस रिलीज में आगे लिखा है, ‘इसके अलावा एक निर्देश जिसके तहत प्लेटफॉर्म को भारत में, पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए मैसेज-एडिटिंग फीचर को 30 जून 2026 को खत्म होने वाले एक तय समय के लिए बंद करना होगा, जिसमें उस खास स्ट्रक्चरल फीचर के बारे में बताया गया है जिसके ज़रिए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नेशनल एग्जाम के मामले में घटना के बाद “पेपर लीक” के सबूत बनाने के लिए किया गया है।’

प्रेस रिलीज में आगे क्या लिखा है?

NTA की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में आगे लिखा है कि, ‘ये दोनों कदम पब्लिक ऑर्डर के हित में उठाए गए हैं क्योंकि 21 जून 2026 को होने वाले NEET (UG) 2026 के दोबारा एग्जाम में बैठने वाले कैंडिडेट्स को धोखा देने के लिए चीटिंग रैकेट्स प्लेटफॉर्म का ऑर्गनाइज़्ड इस्तेमाल कर रहे थे। NTA, स्टूडेंट्स के हित में समय पर की गई इस कार्रवाई के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय का शुक्रिया अदा करता है, जिससे NTA को 21 जून 2026 को सेफ और सिक्योर एग्जाम कराने में काफी मदद मिलेगी।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *