दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जालौन के यश ने टॉप किया है। उन्हें 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। 97.67 प्रतिशत मार्क्स के साथ इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक सेकेंड टॉपर बने हैं। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितू गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा, जालौन के सिमरन गुप्ता हैं। सभी को 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं।
कुल 90.11 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। लड़कियां 93.87 %, जबकि लड़के 86.66 पास हुए हैं। इस हिसाब से लड़कियां, लड़कों से 7 प्रतिशत ज्यादा पास हुई हैं। 2024 में 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए थे। इस हिसाब से इस साल 0.56 प्रतिशत ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। पहली बार छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में 27,32,216 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 14,49,736 छात्र, जबकि 12,82,458 छात्राएं थीं। 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी थी।
10वीं की परीक्षाएं प्रयागराज को छोड़कर अन्य 74 जिलों में 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं। पिछले साल प्राची निगम ने 591/600 अंकों के साथ यूपी टॉप किया था।
यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह रहीं। इन सभी के 96.80% अंक हैं।
वहीं, इटावा की मोहिनी 96.40% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने पहली बार छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया है। इस बार 12 वीं की परीक्षा में कुल 27,05,017 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 14,58,983 छात्र, जबकि 12,46,024 छात्राएं थीं।
UP Board Result 2025: 12वीं की टॉपर लिस्ट
कुल पास प्रतिशत – 81.15%
रैंक | नाम | प्रतिशत |
---|---|---|
1 | महज जैशवाल प्रयागराज | 97.20% |
2 | साक्षी | 96.80% |
2 | आदर्ष यादव | 96.80% |
2 | शिवानी सिंह | 96.80% |
2 | अनुष्का सिंह | 96.80% |
3 | मोहनी | 96.40% |
UP board Result 2025: 10वीं की टॉपर लिस्ट
यूपी बोर्ड 10वीं कुल पास प्रतिशत 90.11%
रैंक | नाम | प्रतिशत |
---|---|---|
1 | यश प्रताप सिंह | 97.83% |
2 | अंशी | 97.67% |
2 | अभिषेक कुमार यादव | 97.67% |
3 | ऋतु गर्ग | 97.50% |
3 | अर्पित वर्मा | 97.50% |
3 | सिमरन गुप्ता | 97.50% |