मुंबई : बॉलीवुड के प्रख्यात एक्टर सैफ अली खान के घर गुरूवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। एक्टर के ऊपर 6 बार चाकू से हमला किया गया। इस हमले के दौरान चाकू का एक हिस्सा सैफ की रीढ़ की हड्डी में घुस गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सैफ के गले पर 10 सेंटीमीटर गहरा घाव
पूरा मामला बांद्रा स्थित उनके घर पर का है। उनके घर में रात दो बजे चोर घुर गया था। जिसके बाद चोर और सैफ के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान चोर ने उनपर हमला कर दिया जिसमें वह जख्मी हो गए। सैफ के गले पर 10 सेंटीमीटर गहरा घाव आया है। वहीं उनकी पीठ में चोर ने कोई नुकीली चीज घुसा दी थी। जिससे उनकी पीठ पर भी गहरी चोट आई है। जिसे सर्जरी कर निकाला गया है।

सीसीटीवी फुटज खंगाल रही पुलिस
सैफ अली खान का इलाज लीलावती हॉस्पिटल में चल रहा है। सैफ अली खान की ढाई घंटे तक सर्जरी चली। सर्जरी बहुत नाजुक थी। वहीं इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटज खंगाल रही है।
घर के बाहर घबराई हुई नजर आईं करीना
अपार्टमेंट के बाहर से देर रात का करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टाफ से बात करते हुए घबराई नजर आ रही हैं। उनके साथ उस दौरान 3 फीमेल और 1 मेल स्टाफ मौजूद था। करीना के पास एक ऑटो भी खड़ा हुआ है।

घर के बाहर करीना कपूर नाइट सूट में नजर आई हैं।

वीडियो में करीना का स्टाफ भी परेशान नजर आया है।
करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बहन करीना, दोस्त रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर किया था। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-पोस्ट किया था।
पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे सारा-इब्राहिम
घटना की जानकारी मिलते ही सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ लीलावती अस्पताल पहुंची हैं। इस दौरान दोनों हड़बड़ी में अस्पताल में दाखिल होते नजर आए हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी अस्पताल पहुंचे हैं।

हमले को लेकर 2 थ्योरी, वजह स्पष्ट नहीं
- हमलावर चोरी की नीयत से घुसा: सैफ की टीम के ऑफिशियल बयान में बताया गया कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। हमले में सैफ के घर की एक मेड (काम करने वाली) अरियामा फिलिप उर्फ लीमा भी जख्मी हुई है। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वह ऐसी सिचुएशन में हमें सपोर्ट करें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको अपडेट करते रहेंगे।
- घर में एक व्यक्ति घुसा, मेड से उसकी बहस हुई: डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया कि सैफ अली खान खार के फॉर्च्यून हाईट्स में रहते हैं। कल देर रात एक व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और मेड से बहस की। जब एक्टर ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की तो उसने सैफ पर हमला किया और इस हमले में वे घायल हो गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जहांगीर के कमरे की है। कमरे में उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी, जिसे एक अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे थे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान हाउसकीपर भी घायल हो गईं। उनका इलाज भी लीलावती अस्पताल में चल रहा है।