Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

गौतम अडानी के धराशायी हुए ग्रुप के सभी शेयर, नए आरोपों से निवेशकों में हड़कंप

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना (ओसीसीआरपी) द्वारा लगाए गए ताजा आरोपों के अडानी समूह द्वारा खंडन के बावजूद गुरुवार सुबह के सौदों के दौरान अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया।

गुरुवार शेयर बाजार खुलने की घंटी बजने के कुछ ही मिनटों के भीतर अडानी समूह के सभी शेयर लाल क्षेत्र में फिसल गए। ग्रुप की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एक मीडिया ग्रुप की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है।

सुबह के सौदों के दौरान अदानी पावर के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि अदानी ट्रांसमिशन के शेयर की कीमत सुबह के शुरुआती सत्र में 3.3 प्रतिशत तक गिर गई। गुरुवार के सौदों के दौरान अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत में 2.50 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी टोटल गैस में 2.25 प्रतिशत की गिरावट आई।

अडानी समूह की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सुबह 10.15 बजे यह 3.94 परसेंट की गिरावट के साथ 2414.45 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ-साथ अडानी विल्मर, अडानी टोटल गैस, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, एनडीटीवी, अंबूजा सीमेंट्स और एसीसी के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है। अडानी पावर, अडानी पावर सॉल्यूशंस और अडानी ग्रीन के शेयरों में तीन फीसदी गिरावट आई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *