Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी बोले, अब अपनी विरासत पर गर्व करने का समय

गोरखपुर : गोरखपुर में गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संतो के आशीर्वाद से ऐसे सुखद अवसर का मौका मिलता है। विरासत और विकास का एक अनोखा संयोग है गीता प्रेस। पीएम मोदी ने कहा कि गीता प्रेस जैसी संस्था भारत को जोड़ने का काम करती है। गीता प्रेस ने अपने 100 वर्षों की यात्रा एसे समय पर की है जब देश अमृत महोत्सव मना रहा है। देश विकास और विरासत को साथ लेकर चल रहा है। सदियों बाद अयोध्या में राम मंदिर का सपना पुरा हो रहा है। ये समय गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर अपनी विरासत पर गर्व करने का समय है।

पीएम मोदी ने कहा- सावन का पवित्र माह, इंद्र देव का आशीर्वाद, संतों की कर्मस्थली, ये गोरखपुर की गीता प्रेस। जब संतों का आशीर्वाद फलीभूत होता है, तब ऐसे संस्थान बनते हैं। उन्होंने कहा- मुझे बताया गया कि गांधी जी ने सुझाव दिया था कि कल्याण पत्रिका के लिए विज्ञापन न लिया जाए। आज भी कल्याण पत्रिका गांधी जी के सुझाव का पालन कर रही है।

गीता प्रेस से करोड़ों किताब प्रकाशित हो चुकी हैं। ये किताब लागत से कम मूल्य पर बिकती हैं। घर-घर पहुंचाई जाती है। आप कल्पना करिए कितने ही लोगों को इन किताबों ने कितने समर्पित नागरिकों का निर्माण किया। मैं ऐसे लोगों को प्रणाम करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर दौरे पर पहुंचे। गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोरखपुर जंक्शन से पीएम मोदी ने वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन अयोध्या होते हुए लखनऊ तक चलेगी। वंदे भारत ट्रेन को रवाना करने के दौरान सीएम योगी भी साथ रहे। वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने से रेल यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया।

PM बनने के बाद मोदी का यह चौथा दौरा

PM बनने के बाद मोदी का गोरखपुर का यह चौथा दौरा है। वह 19 महीने पहले AIIMS के इनॉगरेशन के लिए यहां आए थे। उधर, PM के दौरे से पहले गोरखपुर में पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता तौकीर आलम और अभिजीत पाठक को हाउस अरेस्ट कर लिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *