Breaking
Wed. Aug 5th, 2026

मंत्री जी के सिर पर रखते ही जल उठा बल्ब, देखते रह गए केंद्रीय मंत्री

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान एक जादूगर ने उन्हें जादू दिखाया। जिसमें ऊर्जा मंत्री के सिर पर बिना बिजली के बल्ब लगाते ही बल्ब जल उठा। जिसे देख केंद्रीय मंत्री सिंधिया भौचक्के रह गए।

दरअसल, आज प्रदेश ऊर्जा मंत्री प्रद्दुम्न सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में कोली समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, जहां उनका मंच पर एक जादूगर से आमना-सामना हुआ। जादूगर ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया और ऊर्जा मंत्री का स्वागत जादू दिखाकर किया। उसने बिना बिजली कनेक्शन के एक बल्ब को ऊर्जा मंत्री के सिर पर रखा तो वह एकाएक जल उठा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *