Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

शख्स ने पत्नी के प्रेमी का गला काटा, खून पिया

नई दिल्ली : कर्नाटक में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी का सरेराह गला काट दिया। गला काटने के बाद उसने खून पिया। यह पूरी घटना शख्स के दोस्त ने मोबाइल पर कैद की, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं उसने गला काटकर अपने दोस्त का खून पी लिया। शख्स ने पूरी वारदात का अपने दोस्त से वीडियो बनाने के लिए भी कहा। इस पूरे मामले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित जिंदा है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर का है। मामला उस दौरान सामने आया जब इस पूरी घटना को शख्स के ही दूसरे दोस्त ने कैमरे में कैद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विजय है। विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद विजय ने अपने दोस्त मारेश से मिलने को कहा। योजना के तहत वह 19 जून को मारेश को पास के जंगल में ले गया। वहां उसने अपने दोस्त पर हमला किया। पहले उसने दोस्त का गला काट दिया फिर उसका खून पी गया। विजय के दूसरे दोस्त जॉन ने मोबाइल फोन में ये पूरी वीडियो बना लिया। वीडियो में विजय खून पीते हुए दिखाई दे रहा है।

इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वो वापस घर लौट गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *