Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

7 बच्चों को स्कूटी पर बिठा सैर करवाता दिखा शख्स… पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक

मुंबई : लोग अपनी जान जोखिम तो जोखिम में डालते ही हैं साथ ही दूसरों के लिए भी खतरा खड़ा कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया मुंबई से। यहां एक शख्स अपने स्कूटर पर सात बच्चों को बिठाकर जा रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब मुंबई पुलिस ने 40 साल के इस शख्स को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है।

शख्स ने अपने स्कूटर की सीट पर सात नाबालिग बच्चों को बिठाया था और वह खुद ड्राइव कर रहा था। घटना सेंट्रल मुंबई की है। सोहले कुरेशी नामक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस ने इस मामले का खुद संज्ञान लिया और स्कूटर चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है।

सोहेल कुरेशी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह गैर-जिम्मेदार पागल एक स्कूटर पर सात बच्चों के साथ सवारी कर रहा है। सात छोटे बच्चों की जान जोखिम में डालने के लिए उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यहां तक ​​कि इन बच्चों के माता-पिता पर भी मुकद्दमा चलाया जाना चाहिए। ट्विटर यूजर ने मुंबई पुलिस, मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी टैग किया।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विवेक शेंडे का कहना है कि ट्वीट के वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने ताड़देव पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस वीडियो को टैग करते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को एक ट्वीट पोस्ट कर लिखा था कि “इस सवारी का हम समर्थन नहीं करते हैं! स्कूटर चलाने वाले ने अपने साथ बिठाए सभी सवारियों और अन्य लोगों की जान जोखिम में डाली। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 308 के तहत गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने का गंभीर अपराध दर्ज किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *