Breaking
Mon. Feb 9th, 2026

PM मोदी ने पांच राज्यों को दी वंदे भारत की सौगात, दिखाई हरी झंडी

  • CM शिवराज बोले- मोदी एक मंत्र बन गया, जिसका उच्चारण हर देश कर रहा

नई दिल्ली : PM नरेन्द्र मोदी ने देश को मंगलवार को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी। उन्होंने मध्यप्रदेश की रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल से जबलपुर और भोपाल से इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने पटना से रांची, धारवाड़ से बेंगलुरु और गोवा से मुम्बई तक चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों का भी वर्चुअल रुप से शुभारंभ किया।

बाद में मध्यप्रदेश की दो वंदे भारत भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर को झंडी दिखाई। ये दोनों ट्रेन एक साथ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुईं। इससे पहले PM मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘ये ट्रेनें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी।’

प्रधानमंत्री भोपाल से मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव और 2024 लोकसभा इलेक्शन के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करने आए हैं। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित करेंगे। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री इनसे सीधा संवाद करेंगे।

मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया और ऐसे समय भाजपा कार्यकर्ता हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी नाम एक मंत्र बन गया है। आज हर देश मोदी मंत्र का उच्चारण कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *