मथुरा : जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने बछगांव और नगला शीशराम में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की है।
बछगांव में किसानों की लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जी ने 2 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन निर्माण कार्य का विधि-विधान से शुभारंभ किया। इस पाइपलाइन के बनने से पिछले 10 वर्षों से जलमग्न पड़ी भूमि फिर से खेती के योग्य हो सकेगी। जलभराव के कारण जो किसान अपनी भूमि पर बुवाई नहीं कर पा रहे थे, अब उनके खेतों में पुनः हरियाली और खुशहाली लौटेगी।
वहीं नगला शीशराम के ग्रामीणों को कीचड़ और कच्चे रास्तों से निजात दिलाने हेतु जिपंअ किशन चौधरी ने नगला शीशराम में ईंट खरंजा निर्माण कार्य पूर्ण कराया। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र की जनता को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और गांव की तस्वीर बदलेगी।
इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने बताया कि गाँव की तस्वीर बदलना और हर क्षेत्र तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना ही मेरा संकल्प है। जनता की सेवा और विकास के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ। हर गांव-हर घर तक विकास पहुंचाना ही मेरा संकल्प रहा है और किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान ही मेरी प्राथमिकता रही है। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं किसानों और ग्रामीणों ने उत्साह जताते हुए और जिला पंचायत अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कार्य उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आया है।

