Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

ओडिशा के 15वें CM बने मोहन चरण माझी:केवी सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी CM बने; राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार

दैनिक उजाला डेस्क, ओडिशा : ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। क्योंझर से विधायक मोहन चरण माझी ने आज भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ केवी सिंह देव और प्रवती परिदा ने राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लीं। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे शुरू हुआ। इस कार्यक्रम को भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित किया गया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन चरण मांझी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर पहुंचे। एयरपोर्ट पर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और स्वयं मोहन चरण मांझी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी शपथ समारोह में मौजूद रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *