Breaking
Tue. Aug 11th, 2026

आज झारखंड बंद का ऐलान, रांची में हाई अलर्ट, JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, जानें आगे क्या होगा

  • भाजपा की ओर से छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद का ऐलान किया गया है, रांची में हाई अलर्ट जारी है
  • आज झारखंड बंद का ऐलान
  • सीएम हेमंत सोरेन ने छात्रों से की अपील
  • राजधानी रांची में हाई अलर्ट जारी

झारखंड में भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बीजेपी ने आज यानी मंगलवार (11 अगस्त0 को ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है।झारखंड में JPSC-JSSC में विवाद को लेकर छात्र आंदोलन जारी है। सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया था, इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। इसे लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है, सरकार ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

सीएम हेमंत सोरेन ने छात्रों से की अपील
छात्रों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से काम कर रही है। वहीं, बीजेपी ने सरकार पर छात्रों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि छात्रों पर हुए पुलिसिया जुल्म का जवाब जनता देगी।

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते गिरफ्तार
राज्य की जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झारखंड CID ने सोमवार को JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है। खियांगते, जिन्हें राज्य के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद पिछले साल फरवरी में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। खियांगते ने 22 जुलाई को अपना इस्तीफा दे दिया था। अतिरिक्त महानिदेशक (CID) मनोज कौशिक ने PTI को बताया, “हमने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के सिलसिले में JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार किया है।”

JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, खियांगते ने क्या कहा
JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते की गिरफ्तारी JPSC के तीनों सदस्यों के इस्तीफे के एक दिन बाद हुई है। एजेंसी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उम्मीदवारों के भारी विरोध के बीच उन्होंने इस्तीफा दिया था। खियांगते की गिरफ्तारी के साथ ही, इस मामले में CID द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 20 हो गई है। कथित अनियमितताओं के सिलसिले में CID द्वारा उनके सरकारी आवास सहित कई जगहों पर तलाशी लेने से एक दिन पहले ही उन्होंने JPSC चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, खियांगते ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने “अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया”।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *