Breaking
Thu. Jul 2nd, 2026

प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा, लड़की ने जड़े थप्पड़:कहा- मैं शादी करने वाली हूं, तुमको नोंचकर रख दूंगी, मंगेतर के सामने पीटा

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पड़ोसी युवती ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। युवती का आरोप है कि शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर रेमन भार्गव ने उस पर सेक्स करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने अश्लील मैसेज भेजे और कॉल करके परेशान करने लगा।

मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। बुधवार को युवती अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के कॉलोनी पहुंची थी, जहां उसने हंगामा किया और थप्पड़ जड़े। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने थाने में भी लिखित शिकायत दी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

युवती ने हंगामा किया, प्रोफेसर की पत्नी रोकते हुए नजर आई।

युवती ने हंगामा किया, प्रोफेसर की पत्नी रोकते हुए नजर आई।

जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर रेमन भार्गव लैलूंगा के शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ है। युवती उसके पड़ोस में ही रहती है। युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी जिसके मुताबिक,

प्रोफेसर ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए अश्लील मैसेज भेजे। पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था और सेक्स करने का दबाव डाल रहा था।

कॉलेनी पहुंचकर की पिटाई, वीडियो वायरल

नाराज युवती 1 जुलाई को को अपने होने वाले पति के साथ कॉलोनी पहुंची। वहां दोनों के बीच पहले तो विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कई और लड़कियां भी नजर आईं।

वायरल वीडियो में कई और लड़कियां भी नजर आईं।

प्रोफेसर की पत्नी ने मांगी माफी

वायरल वीडियो में युवती ने कहा, तुम्हारे घर को मैं पूरी तरह नोंचकर रख दूंगी। मैं शादी करने वाली हूं और तुम मुझे लूटोगे। इस दौरान प्रोफेसर की पत्नी माफी मांगती भी नजर आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कई लड़कियों को परेशान करने का आरोप

युवती ने बताया कि, प्रोफेसर रेमन भार्गव ने कई लड़कियों को परेशान किया है। उसने कहा कि मानसिक प्रताड़ना झेल चुकी लड़कियां मेरे साथ आएं। जिससे लड़ाई आगे जारी रख सके। मुझे न्याय नहीं मिला तो आगे की कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। इस प्रोफेसर को जेल भेजना है।

कॉलेज प्राचार्य बोले- निजी मामला

शासकीय कॉलेज कुंजारा के प्राचार्य एमएल पटेल ने बताया कि यह मामला कॉलेज परिसर का नहीं है। उनका निजी मामला होगा, हमें भी घटना के बाद इसकी जानकारी मिली। युवती ने प्रोफ़ेसर के खिलाफ कॉलेज में कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर इसकी जानकारी उच्च विभाग को दी जाती और आगे की कार्रवाई की जाती।

थाने में शिकायत, फिर हुआ समझौता

इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि, युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *