फरीदाबाद : बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज (10 नवंबर) हरियाणा में तीसरा दिन है। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा है कि यात्रा निकालने का हक सभी को है। अगर मौलाना यात्राओं का मतलब समझते हैं तो वह भी यात्रा निकालें।
धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान मौलाना साजिद रशीदी के एक बयान पर आया, जिसमें मौलाना ने कहा था-

ये लोग हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। कल को अगर साजिद रशीदी मुस्लिम राष्ट्र के लिए यात्रा निकाले तो मेरे खिलाफ केस हो जाएंगे। सिम्मी को भी इसलिए बैन कर दिया गया, क्योंकि वह मुस्लिम राष्ट्र चाहते थे। जो कथावाचक 15-20 लाख रुपए लेकर कथा सुनाता हो, वह धार्मिक कैसे हो सकता है?
धीरेंद्र शास्त्री की यह यात्रा आज सुबह 8 बजे फरीदाबाद के सीकरी गांव से शुरू हुई। इसमें मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए। इसके बाद यात्रा पलवल जिले में प्रवेश कर गई, जहां के पलवल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रात्रि विश्राम होगा।

फरीदाबाद में धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में सुबह मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए थे।

पलवल के पृथला गांव में धीरेंद्र शास्त्री और राजा सिंह ने सड़क पर बैठकर चाय पी।

पलवल के बाघोला गांव में यात्रा रुकने के दौरान महिलाएं धार्मिक गीतों पर नाचने लगीं।
RDX पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- मुझे आर्मी पर भरोसा है
फरीदाबाद में डॉक्टर के घर RDX मिलने की जानकारी पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये शासन-प्रशासन का काम है। अगर इसका मकसद यात्रा को नुकसान पहुंचाना था, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन हमें इस देश की आर्मी और कानून पर पूरा भरोसा है।


