Breaking
Mon. May 11th, 2026

कुरुक्षेत्र NIT में आखिर हुआ क्या? 4 छात्रों के बाद अब मेस कर्मचारी ने भी की आत्महत्या; फंदे से लटका मिला शव

  • कुरुक्षेत्र के एनआईटी में एक मेस कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

कुरुक्षेत्र : एनआईटी कुरुक्षेत्र में आत्महत्या के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह संस्थान परिसर में एक मेस कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी कौशल के रूप में हुई है, जो हास्टल नंबर चार की मेस में रोटी बनाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे कौशल ने हास्टल नंबर चार की मेस के पीछे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

तीन महीने में पांचवां आत्महत्या का मामला

घटना का पता चलते ही संस्थान प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने से भी कम समय में एनआईटी में यह आत्महत्या का पांचवां मामला है।

इससे पहले 16 फरवरी से 16 अप्रैल के बीच चार विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके हैं। इन घटनाओं के बाद हास्टल खाली करवाए गए थे और रविवार को ही छात्र लौटना शुरू हुए थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *