Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

राहुल गांधी बोले- हरियाणा सरकार तमाशा बंद करे:IPS के परिवार पर प्रेशर न डालें, अफसरों को अरेस्ट करें, अपमान न करें, PM एक्शन लें

चंडीगढ़ : हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। मंगलवार सुबह IPS के परिवार से मिलने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार तमाशा बंद कर दे।

राहुल ने कहा कि IPS के परिवार पर प्रेशर डाला जा रहा है। यह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा- हरियाणा सरकार अफसरों को अरेस्ट करे और दिवंगत IPS का अपमान न करे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी एक्शन लेने की अपील की।

इससे पहले हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया। उनकी जगह ओम प्रकाश सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ओमप्रकाश सिंह 1991 बैच के आईपीएस हैं। उनका इसी साल 31 दिसंबर को रिटायरमेंट है।

दिवंगत IPS अफसर की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार DGP शत्रुजीत कपूर को पद से हटाने और रोहतक के SP रहे नरेंद्र बिजारणिया समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हैं। सरकार ने पहले ही बिजारणिया को हटा लिया था। उन्हें कहीं पोस्टिंग भी नहीं दी गई है।

परिवार और अनुसूचित समाज की तरफ से बनाई गई 31 सदस्य कमेटी की ओर से हुई महापंचायत द्वारा दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम भी आज खत्म हो रहा है। दोपहर डेढ़ बजे कमेटी के सदस्य परिवार से मिलेंगे। कमेटी ने आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

इस बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 अक्टूबर को सोनीपत में प्रस्तावित प्रधानमंत्री का दौरा रद्द होने के बाद अपना दिल्ली दौरा भी कैंसिल कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले भी परिवार को मनाने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी से 40 मिनट तक मीटिंग की। मीटिंग के बाद अठावले ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन पहले पोस्टमॉर्टम कराना जरूरी है।

IPS के परिजन को सांत्वना दे रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी।

IPS के परिजन को सांत्वना दे रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी।

राहुल गांधी IAS अमनीत पी. कुमार के घर पहुंचे।

राहुल गांधी IAS अमनीत पी. कुमार के घर पहुंचे।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अंदर कांग्रेस नेताओं के साथ बाहर निकलते राहुल गांधी।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अंदर कांग्रेस नेताओं के साथ बाहर निकलते राहुल गांधी।

राहुल गांधी की बातें…

  • CM का कमिटमेंट पूरा नहीं हो रहा: IPS के परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा- ट्रेजेडी हुई है। सरकारी अफसर हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें पर्सनली कमिटमेंट दिया है कि वह कार्रवाई शुरू करेंगे। फ्री एंड फेयर इन्क्वायरी शुरू करेंगे। एक्शन इनीशिएट करेंगे। उन्होंने 3 दिन पहले ये कहा था। सीएम ने 3 दिन पहले ये कमिटमेंट दी थी, लेकिन वह पूरा नहीं हो रहा है।
  • सालों ने सिस्टमेटिक डिस्क्रीमिनेशन हो रहा: राहुल ने कहा- IPS की 2 बेटियां हैं। उन्होंने अपने पापा को खोया है। उन पर बहुत प्रेशर और डिस्टरबेंस हो रहा है। दलित कपल है। यह बिल्कुल क्लियर है कि 10-15 दिन से नहीं, बल्कि सालों से सिस्टमेटिक डिस्क्रीमिनेशन हो रहा है।
  • देश के दलितों को गलत मैसेज गया: राहुल बोले- इस अफसर को डिमोरलाइज करने के लिए, करियर और रेपुटेशन डैमेज करने के लिए दूसरे अफसर सिस्टमेटिक ढंग से दूसरे अफसर काम कर रहे थे। यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है। देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं। उनको गलत मैसेज जा रहा है। उन्हें मैसेज जा रहा है कि आप कितने भी सक्सेसफुल हों, कितने भी इंटेलिजेंट हों, कितने भी कैपेबल हों, अगर आप दलित हों तो आपको दबाया, कुचला और फेंका जा सकता है। यह हमें स्वीकार नहीं है।
  • CM-PM जल्द कार्रवाई करें: राहुल गांधी ने कहा- परिवार सिंपल मैसेज दे रहा है कि आप हमें रिस्पेक्ट दीजिए। बॉडी को डिसरिस्पेक्ट मत कीजिए। उनका करियर खत्म किया। मरने के बाद भी डिसरिस्पेक्ट कर रहे हैं। यह देश के हर दलित-भाई बहन का अपमान है। मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कह रहा हूं कि आप जल्द से जल्द कार्रवाई कीजिए
IPS पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार DGP शत्रुजीत कपूर को पद से हटाने और पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी पर अड़ी हैं।

IPS पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार DGP शत्रुजीत कपूर को पद से हटाने और पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी पर अड़ी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *