पटना : बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से, विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है।

कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इनकी जगह संजय गुप्ता को मौका मिला है। संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं।

लिस्ट में 12 मंत्रियों और 9 महिलाओं के भी नाम हैं। पार्टी ने 48 विधायकों को रिपीट किया है। इस बार भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 71 के नाम सामने आ गए हैं। अब 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी है।

बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। 2020 में भाजपा ने 7 अक्टूबर को 27 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की थी।

इन्हें मिला टिकट

इस सूची में बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 71 नाम शामिल हैं। इनमें प्रमुख उम्मीदवारों में बेतिया से रेणु देवी, रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा, पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जैसे सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, डॉ. प्रेम कुमार आदि के नाम भी सूची में शामिल हैं।

उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

  1. बेतिया – रेणु देवी
  2. रक्सौल – प्रमोद कुमार सिन्हा
  3. पिपरा – श्यामबाबू प्रसाद यादव
  4. मधुबन – राणा रणधीर सिंह
  5. मोतिहारी – प्रमोद कुमार
  6. ढाका – पवन जायसवाल
  7. रीगा – बैद्यनाथ प्रसाद
  8. बथनाहा (अजा) – अनिल कुमार राम
  9. परिहार – गायत्री देवी
  10. सीतामढ़ी – सुनील कुमार पिंटू
  11. बेनीपट्टी – विनोद नारायण झा
  12. खजौली – अरुण शंकर प्रसाद
  13. बिस्फी – हरिभूषण ठाकुर बचौल
  14. राजनगर (अजा) – सुजीत पासवान
  15. झंझारपुर – नीतीश मिश्रा
  16. छातापुर – नीरज कुमार सिंह बबलू
  17. नरपतगंज – देवंती यादव
  18. फारबिसगंज – विद्या सागर केसरी
  19. सिकटी – विजय कुमार मंडल
  20. किशनगंज – स्वीटी सिंह
  21. बनमनखी (अजा) – कृष्ण कुमार ऋषि
  22. पूर्णिया – विजय कुमार खेमका
  23. कटिहार – तारकिशोर प्रसाद
  24. प्राणपुर – निशा सिंह
  25. कोढ़ा (अजा) – कविता देवी
  26. सहरसा – आलोक रंजन झा
  27. गौरा-बौराम – सुजीत कुमार सिंह
  28. दरभंगा – संजय सरावगी
  29. केवटी – मुरारी मोहन झा
  30. जाले – जिबेश कुमार मिश्रा
  31. औराई – रमा निषाद
  32. कुढ़नी – केदार प्रसाद गुप्ता
  33. बरुराज – अरुण कुमार सिंह
  34. साहेबगंज – राजू कुमार सिंह
  35. बैकुण्ठपुर – मिथिलेश तिवारी
  36. सिवान – मंगल पांडेय
  37. दरौंदा – कर्णजीत सिंह
  38. गोरेयाकोठी – देवेश कांत सिंह
  39. तरैया – जनक सिंह
  40. अमनौर – कृष्ण कुमार मंटू
  41. हाजीपुर – अवधेश सिंह
  42. लालगंज -संजय कुमार सिंह
  43. पातेपुर (अजा) – लखेंद्र कुमार रौशन
  44. मोहिउद्दीननगर – राजेश कुमार सिंह
  45. बछवारा – सुरेंद्र मेहता
  46. तेघरा – रजनीश कुमार
  47. बेगूसराय – कुंदन कुमार
  48. भागलपुर – रोहित पांडेय
  49. बांका – राम नारायण मंडल
  50. कटोरिया (अजजा) – पूरण लाल टुडू
  51. तारापुर – सम्राट चौधरी
  52. मुंगेर – कुमार प्रणय
  53. लखीसराय – विजय कुमार सिन्हा
  54. बिहारशरीफ – डॉ सुनील कुमार
  55. दीघा – संजीव चौरसिया
  56. बांकीपुर – नितिन नबीन
  57. कुम्हरार – संजय गुप्ता
  58. पटना साहिब – रत्नेश कुशवाहा
  59. दानापुर – रामकृपाल यादव
  60. बिक्रम – सिद्धार्थ सौरव
  61. बड़हरा – राघवेंद्र प्रताप सिंह
  62. आरा – संजय सिंह “टाइगर”
  63. तरारी – विशाल प्रशांत
  64. अरवल – मनोज शर्मा
  65. औरंगाबाद – त्रिविक्रम सिंह
  66. गुरुआ – उपेंद्र दांगी
  67. गया शहर – डॉ प्रेम कुमार
  68. वजीरगंज – बीरेंद्र सिंह
  69. हिसुआ – अनिल सिंह
  70. वारसलीगंज – अरुणा देवी
  71. जमुई – श्रेयसी सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *