पचमढ़ी : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज और कल (शनिवार-रविवार) को पचमढ़ी में रहेंगे।

राहुल गांधी पचमढ़ी के रविशंकर भवन में एमपी कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद होटल हाईलैंड में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में एक सत्र को संबोधित करेंगे।

जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी के शामिल होने से पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सहित तमाम दिग्गज नेता पचमढ़ी पहुंच जाएंगे।

जिलाध्यक्षों को ये चीजें लेकर आना जरूरी

ट्रेनिंग कैंप में आने वाले जिलाध्यक्षों के लिए कांग्रेस ने निर्देश जारी किए थे। जिसमें उन्हें आवश्यक दवाई और गर्म कपड़े, स्वेटर, टोपी समेत आने का कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *