Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

दतिया में फिर हारी भाजपा, 6056 वोट से कांग्रेस जीती:नरोत्तम का बूथ भी हारे; आखिरी 2 राउंड में तेजी से घटा जीत का अंतर

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। 6056 वोटों से कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की है। हालांकि,13-14वें राउंड की गिनती में तेजी से जीत का अंतर कम हुआ।

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 291, भाजपा को 264 वोट मिले हैं। इस तरह इस बूथ पर कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त हासिल हुई है। वहीं, काउंटिंग सेंटर में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा- हार की समीक्षा करेंगे, जो लोग भाजपा को अपनी मां कहते हैं, उन्होंने धोखा दिया।

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था।

के 14वें राउंड में कांग्रेस ने 6614, जबकि भाजपा ने 3100 वोट हासिल किए हैं। अब कांग्रेस की कुल लीड 7459 वोटों की हो गई है। वहीं, वोटों का अंतर भी पिछले चुनाव की जीत से ज्यादा हो गया है। 15 राउंड की काउंटिंग में से अब 1 राउंड ही बाकी हैं।

अपडेट्स

  • मतगणना के नौवें राउंड में कांग्रेस की कुल लीड 9519 वोटों की हो गई। वहीं, वोटों का अंतर भी पिछले चुनाव की जीत से ज्यादा हो गया।
  • पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त हासिल हुई है।
  • नौवें राउंड की गिनती के दौरान ईवीएम रखने के स्थान को लेकर भाजपा और कांग्रेस एजेंटों के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
  • भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा प्रदेश दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं दतिया के मतदाताओं को बधाई देना चाहता हूं।
  • कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा- भीतरघात से केवल दो-ढाई हजार वोटों का फर्क पड़ेगा, लेकिन हम जीतेंगे।
  • पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के कांग्रेस से निलंबन पर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा- मैं दूसरे के परिवार पर टिप्पणी करने का स्वभाव नहीं रखता।
रुझानों में जीत मिलती देख कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर में नेता एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।

रुझानों में जीत मिलती देख कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर में नेता एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।

इटारसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जश्न मनाया।

इटारसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जश्न मनाया।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा- भाजपा के अंत की शुरुआत हो चुकी है।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा- भाजपा के अंत की शुरुआत हो चुकी है।

दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग के लिए 21 टेबल लगाई गई हैं।

दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग के लिए 21 टेबल लगाई गई हैं।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

मुकेश नायक बोले- दतिया का जनादेश सरकार के खिलाफ जनता का संदेश

दतिया उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि वे इस प्रचंड जीत के लिए दतिया के मतदाताओं को प्रणाम करते हैं। जनता ने अपने जनादेश के जरिए सरकार को जगाने का काम किया है।

नायक ने कहा कि पिछले ढाई साल में मध्य प्रदेश में हुए चार उपचुनावों के नतीजे भाजपा के खिलाफ जनभावना को दिखाते हैं। उन्होंने दावा किया कि बुधनी में भाजपा के करीब एक लाख वोट कम हुए, बरवाड़ा में सभी प्रयासों के बावजूद भाजपा महज 2 हजार वोट से जीत सकी, जबकि विजयपुर में भारी प्रशासनिक दबाव के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

‘जनता अब भ्रष्टाचार और पक्षपात बर्दाश्त नहीं करेगी’

मुकेश नायक ने कहा कि दतिया का परिणाम यह साबित करता है कि प्रदेश की जनता सरकार के निरंकुश प्रशासन, भ्रष्टाचार, पक्षपात, अन्याय और प्रतिशोध की राजनीति को अब बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रकृति हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल लौटाती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *